पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

दीपावली पर स्वसहायता समूह की महिलाओं के हस्तनिर्मित गोबर के दीये

आजीविका रूरल मार्ट में ओम, शुभ-लाभ और स्वास्तिक सहित पूजन सामग्री का हो रहा विक्रय

पन्ना। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण अनुकूल गोबर के दीये और पूजन सामग्री आम नागरिकों के लिए विक्रय हेतु उपलब्ध कराई गई है। इन उत्पादों में गोबर से बने दीयों के साथ ओम, शुभ-लाभ, स्वास्तिक सहित दीपावली पर्व से जुड़ी अन्य सामग्री भी शामिल है। आमजन इन उत्पादों की खरीदारी पन्ना शहर में डाकघर के बाजू स्थित आजीविका रूरल मार्ट से कर सकते हैं। यहां वैष्णव माता स्वसहायता समूह रक्सेहा की महिलाओं द्वारा दीपावली की सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिले की अन्य संस्थाओं में भी संपर्क कर अपने हाथों से तैयार दीये एवं पूजन सामग्री भेंट की। साथ ही लोगों से इन उत्पादों की खरीदारी करने और स्वसहायता समूह के प्रयासों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। इससे महिलाओं को रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button