पन्ना-कटनी मार्ग पर झाडिय़ों में मिला युवक का शव, दो साल का मासूम सुरक्षित
21 वर्षीय सरफराज आदिवासी की मौत से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

शाहनगर। शाहनगर थाना अन्तर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर सडक़ किनारे झाडिय़ों में एक 21 वर्षीय युवक का शव और मोटर साइकिल मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान सरफराज आदिवासी के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी एक हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि युवक के शरीर से करीब दो साल का एक मासूम बच्चा बंधा हुआ था। राहत की बात यह रही कि बच्चा सुरक्षित मिला और उसे खरोंच तक नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर आशीष तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल युवक की मौत को लेकर सडक़ दुर्घटना से जोड़ा जा रहा है घटना किन परिस्थितियों में हुई और मासूम बच्चा उसके शरीर से किस तरह बंधा हुआ था, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।



