शाहनगर के महिंगवां घाट में गैस सिलेंडर लीक होने से भडक़ी आगए छप्पर जलकर राख
ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाए घर से बाहर निकाला गया जलता हुआ सिलेंडर

शाहनगर। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलवारा ग्राम पंचायत के महिंगवां घाट गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गयाए जब नरेश सिंह के घर में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और मकान का छप्पर जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया। गनीमत रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में नरेश सिंह को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग की चपेट में आने से घर का छप्पर पूरी तरह जल गया। घटना के बाद पीडि़त परिवार को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल और गैस रिसाव के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है।




