देशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीतीराज्य

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी की पत्रकार वार्ता संपन्न

1 नवम्बर को पन्ना से दिल्ली जायेंगे कांग्रेस नेता

पन्ना। कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर पूरे देश में जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई तथा विभिन्न मुद्दों एवं जानकारी से पत्रकारों को अवगत कराया गया। जिससे समस्त जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके। पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव वीरेंद्र द्विवेदी, जिला प्रभारी राजभान सिंह तथा अनीश खान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनके द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली है। जिसमें पूरे देश से इंडिया ब्लॉक के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता सहभागिता निभाएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी राजभान सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में एस आई आर के आंकड़े मतदाता सूची में बड़े बदलाव हुए हैं। प्रदेश भर में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाता पंजीकृत थे। लेकिन उक्त आंकड़ों में फिर बदल किया गया तथा प्रारूप मतदाता सूची में यह संख्या 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 हो गई। जबकि अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता दर्ज किए गए। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 34 लाख 25 हजार 78 नाम हटाए गए। इस प्रकार का फर्जीवाड़ा मतदाता सूचियां में चल रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी चिंतित है तथा अपने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं जिनके नाम काटे गए हैं। उनको पुनः जुड़वाने नए नाम को सम्मिलित करने की कार्यवाही में कार्यकर्ता बीएलओ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, मार्तंड देव बुंदेला, जीवन लाल सिद्धार्थ, दीपक तिवारी, मनीष मिश्रा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर कदीर खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button