पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बाइक रैली और विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का समापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरत चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

पन्ना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 14 से 20 नवंबर तक आयोजित न्यायोत्सवदृविधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन शुक्रवार को जागरूकता रैली और विधिक प्रदर्शनी के साथ हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शरत चंद्र सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरत चंद्र सक्सेना ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से बाइक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्राणनाथ-अजयगढ़ चैराहा, प्राणनाथ चैक, गांधी चैक, सिविल लाइन और हॉस्पिटल चैक से होते हुए पुनः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि आर्थिक या सामाजिक स्थिति के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए और जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों और कमजोर वर्गों के अधिकारों तथा उनके लिए उपलब्ध कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी पुस्तिकाओं और प्रचार सामग्री के माध्यम से दी गई। प्रदर्शनी का न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, आमजन और पैरालीगल वॉलंटियर्स ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सुरेंद्र नैशराम, अरविंद कुमार शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजकुमार गौड़, भूपेंद्र सिंह एवं कृष्णा बोहरा तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन सहित न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सहयोग और सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता का संदेश ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, श्रमिकों, बच्चों और जरूरतमंदों तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ सके और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button