तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बांधी कला के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, भाई-बहन घायल

डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पहुंचाया अस्पताल, बड़ा हादसा टला

अमानगंज। अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधी कला के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बमुरहा निवासी सचिन पटेल (21 वर्ष), पिता देशराज पटेल अपनी बहन सुभाना पटेल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बांधी कला गांव के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात प्रधान आरक्षक रामलखन राजपूत एवं पायलट हरि पटेल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाने में सहायता की। अस्पताल में भाई-बहन का उपचार किया गया। दोनों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। डायल 112 की टीम की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button