पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने उद्यमिता एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पन्ना। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना में युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.के. वर्मा के संरक्षण तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. जायसवाल के समन्वय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अधिवक्ता डॉ. धरमू प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की संभावनाओं और व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि, योग्यता और स्थानीय संसाधनों के अनुरूप व्यवसाय के अवसर तलाशें। उचित योजना, कौशल विकास, नवाचार और आत्मविश्वास के जरिए उद्यमिता को रोजगार का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल नौकरी तलाशने तक सीमित न रहकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनुराधा चैरसिया एवं डॉ. प्रदीप रावत का विशेष योगदान रहा। संचालन डॉ. संजय सोनी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button