पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कैट ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पन्ना। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मध्यप्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला संगठन पन्ना द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैट के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता केसरवानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में योगदान दे सकें। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संजेश शर्मा, महामंत्री योगेश जड़िया, मंत्री आशू जैन, कोषाध्यक्ष नरेश शिवहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य विज्जन सोनी, अरविंद शर्मा, सतीश साहू एवं डॉ. अमित सिंघई सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कैट के इस आयोजन के माध्यम से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button