वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाने का शैक्षिक भ्रमण
एसडीओपी पन्ना व थाना प्रभारी ने समझाई पुलिस की कार्यप्रणाली

देवेंद्रनगर। वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देवेंद्रनगर थाने का शैक्षिक भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। इस दौरान एसडीओपी पन्ना एवं थाना प्रभारी संतोष यादव ने बच्चों को कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, डायल 112 और साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने वायरलेस सेट, शस्त्रागार और कंप्यूटर रूम सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया।जब थाना प्रभारी ने बच्चों से पुलिस अधीक्षक पन्ना का नाम पूछा, तो 5 से 10 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों ने एक स्वर में श्रीमती निवेदिता नायडू का नाम बताया। बच्चों की जागरूकता से पुलिस अधिकारी प्रभावित हुए। थाना प्रभारी ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की यह पहल बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने के साथ पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में सराहनीय रही।




