अजयगढ़ की 65 ग्राम पंचायतों में संगठन विस्तार की तैयारी, होगी सवर्ण समाज की विशाल बैठक
सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी एवं सामान्य वर्ग उत्थान संगठन की बैठक में बनी रणनीति, खदियन हनुमान मंदिर परिसर में होगा आयोजन

अजयगढ़। सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी एवं सामान्य वर्ग उत्थान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक नव नियुक्त जिला संयोजक रवि रावत के आयोजन में संपन्न हुई। इसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ, वैश्य एवं जैन समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दशहरा और दीपावली के मध्य खदियन हनुमान मंदिर परिसर में संगठन की विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अजयगढ़ क्षेत्र की सभी 65 ग्राम पंचायतों से समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतवार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान वरिष्ठ शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता ने आगामी आयोजन में संपूर्ण भोजन व्यवस्था के लिए स्वेच्छा से धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उपस्थित सदस्यों ने उनकी इस पहल का स्वागत किया। संगठन के संरक्षक लालबहादुर चैबे और बीरेंद्र सिंह बबलू राजा सिंमरदहा ने सुझाव दिया कि सभी पदाधिकारी ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करें। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भाव और समाज उत्थान को बढ़ावा देना है। उन्होंने इसे शासन से पंजीकृत गैर-राजनीतिक राष्ट्रीय संगठन बताते हुए कहा कि समाज सेवा की भावना से कार्य करना इसकी प्राथमिकता है। उन्होंने नव नियुक्त जिला संयोजक रवि रावत को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक दीपक तिवारी किशनपुर ने किया। बैठक में संरक्षक लालबहादुर चैबे, प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी, श्याम बिहारी गर्ग, जिला संयोजक रवि रावत, बीरेंद्र सिंह बबलू राजा, पुरुषोत्तम गुप्ता, आदित्य रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, सागर संभाग सचिव हरीश गुप्ता, दीपक तिवारी, सत्यम श्रीवास्तव, अमित खरे, पिंटू वरदानी मिश्रा, अनुरुद्ध बुंदेला, सुमित मिश्रा, नीरज गुप्ता,




