पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

महाराज सागर तालाब के तट पर कलेक्टर ऊषा परमार को भावभीनी विदाई

जनभागीदारी से तालाब को संवारने में निभाई भूमिका को किया याद

पन्ना। महाराज सागर तालाब के पुनर्जीवन अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, वार्डवासियों और महाराज सागर समिति के सदस्यों ने निवर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार को तालाब के तट पर आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी। ऊषा परमार का स्थानांतरण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भोपाल में अपर सचिव के पद पर हुआ है। इस अवसर पर उन्हें पन्ना के तालाबों की स्मृतियों को संजोए तस्वीरों का फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराज सागर तालाब के पुनर्जीवन अभियान की यादें साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि कभी जलकुंभी से आच्छादित और अस्तित्व खोने की स्थिति में पहुंच चुके इस ऐतिहासिक तालाब को जनभागीदारी से स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में कलेक्टर ऊषा परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में प्रशासन, स्वैच्छिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तालाब के संरक्षण के लिए प्रयास किए। कार्यक्रम में पन्ना जिले के चंदेल एवं बुंदेलकालीन तालाबों के संरक्षण का कार्य निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महाराज सागर समिति की तर्ज पर अन्य तालाबों के लिए भी स्थानीय समितियों का गठन होना चाहिए, ताकि उनकी नियमित साफ-सफाई, देखरेख और संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। समारोह में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, समर्थन संस्था के ज्ञानेंद्र तिवारी, रिलायंस फाउंडेशन के मुकेश सिंह सेगेर, प्रदान संस्था के कुंदन कुमार, पृथ्वी ट्रस्ट की समीना यूसूफ, सारथी संस्था के रवि पाठक, आरसेटी के जीतेंद्र सिंह तथा वार्ड पार्षद संतोष साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा विशाल साहू, अन्नू जड़िया, ब्रजेश वर्मा, पत्रकार संतोष तिवारी, बांसुरी वादक सूरज यादव, डॉ. दिनेश पटेल, उमाशंकर बाजपेयी, रंजन वंशकार, सुंदर धीमर, उन्नत शिखर संघर्ष समिति के अंजाम शेख, समावेश संस्था के करण सिंह, समर्थन संस्था के नवनीत, छत्रसाल, गगन सोनी, आरती विश्वकर्मा और लखन शर्मा सहित महाराज सागर समिति से जुड़े अनेक सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने महाराज सागर तालाब के पुनर्जीवन अभियान को जनभागीदारी की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पन्ना की ऐतिहासिक जल धरोहरों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button