रिश्वतखोरी से जुड़े वायरल बयान पर गिरी गाजए पन्ना के कार्यपालन यंत्री सीण्बीण् अहिरवार निलंबित
जल संसाधन विभाग ने माना शासकीय आचरण नियमों का उल्लंघन

पन्ना। जल संसाधन संभाग पन्ना में पदस्थ कार्यपालन यंत्री सी .वी अहिरवार के सोशल मीडिया पर वायरल हुए बयान को लेकर मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जल संसाधन विभाग ने शासकीय आचरण नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालयए जल संसाधन विभाग भोपाल निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 को कार्यपालन यंत्री सीण्बीण् अहिरवार द्वारा जल संसाधन विभाग में लोकायुक्त कार्यवाही के दौरान एक वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। बयान में कथित तौर पर अनुचित लेन.देन से जुड़ी बात स्वीकार किए जाने का मामला सामने आया था। शासन ने इस वक्तव्य को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की है। इस बयान में अहिरवार ने कहा था कि रिष्वत में कोई कमीषन नहीं हैंए हम किसी को मजबूर नहीं करतेए जो खुषी से देता हैए तो ले लेते हैं। उनके इसी बयान पर अब कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसारए अहिरवार का उक्त वक्तव्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;आचरणद्ध नियमए 1965 के नियम 3;1द्ध;एकद्ध एवं 3;1द्ध;तीनद्ध के विपरीत पाया गया। इन प्रावधानों के तहत शासकीय सेवक से पूर्ण सत्यनिष्ठा बनाए रखने और अपने पद के अनुरूप आचरण करने की अपेक्षा की जाती है। मामले में मध्यप्रदेश शासन के अपर सचिव रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरणए नियंत्रण तथा अपीलद्ध नियमए 1966 के नियम 9;1द्ध;कद्ध के अंतर्गत निलंबन आदेश जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि वायरल बयान के बाद कार्यपालन यंत्री की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब शासन स्तर से निलंबन की कार्रवाई होने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।




