खेलदेशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

राजकुमारी देवांजना सिंह ने आर्चरी चैंपियनशिप में जीते 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक

रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

देवेंद्रनगर। अजयगढ़ राजपरिवार की राजकुमारी देवांजना सिंह ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया प्च्ैब् बॉयज एंड गर्ल्स आर्चरी एंड शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। राजकुमार कॉलेज, रायपुर छत्तीसगढ़ में 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजकुमारी देवांजना सिंह ने धनुर्विद्या (आर्चरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए। उनकी इस सफलता ने उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन को एक बार फिर साबित किया है। उल्लेखनीय है कि राजकुमारी देवांजना सिंह ने पिछले वर्ष मेयो कॉलेज, अजमेर में आयोजित प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते थे। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है।राजकुमारी देवांजना सिंह की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button