पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती, सपाइयों ने किया नमन

सपा नेताओं ने नेताजी के संघर्ष एवं योगदान को किया याद

पन्ना। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नगरपालिका पन्ना के वार्ड क्रमांक 23 चीमट में समारोह आयोजित किया गया। शहर नेता वीरेंद्र सिंह यादव के आयोजन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि कार्यालय मंत्री अरविंद पाठक रहे। समारोह की शुरुआत नेताजी मुलायम सिंह यादव के छायाचित्र पर तिलक, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर जयराम यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक संघर्षों का सामना किया और हमेशा आम लोगों, किसानों तथा गरीबों के हितों को प्राथमिकता दी। उनके विचारों और आदर्शों से समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं अरविंद पाठक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को नेताजी के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पंचम ढीमर, गोविंद यादव, लीलावती ढीमर, दीपक यादव, सोनू कुशवाहा, राज बर्मन, अनीश कुशवाहा, रामदास यादव, रजनी बर्मन, फूलकुमारी कोरी, विश्वनाथ बर्मन सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button