पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मानव अधिकार जन चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पन्ना में संगठन की बैठक

विकास कार्यों और अनियमितताओं पर की चर्चा

पन्ना। मानव अधिकार जन चेतना समिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बघेल शनिवार को खजुराहो से पन्ना पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष त्यागी फूल सिंह भारती के निवास पर जिला टीम ने गुलाल लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। बैठक के दौरान पन्ना में संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विकास कार्यों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं और उनके समाधान के मुद्दे उठाए गए। इस दौरान बघेल ने कहा कि जिस तरह वैद्य शरीर की नस पहचानकर बीमारी का पता लगा लेता है, उसी तरह समस्याओं की नब्ज पकड़कर उनका समाधान किया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए एक माह का समय मांगा और कुछ विषयों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की। उन्होंने संगठन के साथियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनहित एवं मानव अधिकारों के मुद्दों पर काम करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष भारती ने बताया कि जिला, नगर और तहसील स्तर पर संगठन का गठन लगभग पूरा हो चुका है। जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव राजेश जैन, राजा पाठक, विमला श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह परमार, सीतल प्रसाद शुक्ला, डॉ. बांके बिहारी पाठक, अमित कुमार शर्मा, विकास चैरसिया, विनोद जडिया, एड. पंकज कुमार शर्मा, रमेश कुशवाहा, रमेश प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बाद में सभी ने झलाई कोठी का भ्रमण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button