पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क
आरटीओ ने चेक किए 38 वाहन

पन्ना। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला द्वारा दो दिवस में विभिन्न स्थानों पर कुल 38 वाहन चेक किए गए। इस दौरान नियम एवं निर्धारित मानकों के उल्लघंन पर 17 वाहनों पर चालानी कार्यवाही के माध्यम से कुल 21 हजार रूपए का राजस्व वसूल किया गया। आगामी दिवसों में अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।



