पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

आरक्षण और किसान अधिकारों के मुद्दों पर सड़कों पर उतरा ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग, पन्ना में निकाली महा रैली

‘सर पर कफन बांध’ आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब, छत्रसाल ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

पन्ना। आरक्षण, संवैधानिक अधिकारों, किसानों की समस्याओं और आदिवासियों की जमीन से बेदखली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को पन्ना में संयुक्त पिछड़ा वर्ग ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर महा आंदोलन किया। संयुक्त ओबीसीध्एससीध्एसटी जिला इकाई पन्ना के तत्वावधान में आयोजित ‘सर पर कफन बांध महाआंदोलन’ के तहत बड़ी संख्या में लोग छत्रसाल ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली, जो कोतवाली चैराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। रैली में सामाजिक न्याय, आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े नारे लगाए गए। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे गए। राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग की वास्तविक संख्या जानने के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग की गई। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों की नियुक्तियां निर्धारित आरक्षण अनुपात के अनुसार सुनिश्चित करने की बात कही गई। ज्ञापन में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने न्यायपालिका में पारदर्शिता और सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त करने तथा भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव रोकने के लिए साक्षात्कार व्यवस्था खत्म करने की मांग रखी। ओबीसी के रिक्त पदों पर नियुक्तियां, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं और 13 प्रतिशत आरक्षण के होल्ड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में मध्यप्रदेश में लगभग 1 लाख 80 हजार पद खाली होने का उल्लेख करते हुए विशेष सत्र बुलाकर नियुक्तियां सुनिश्चित करने की मांग की गई। कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

इसमें आरोप लगाया गया कि विद्युत विभाग द्वारा तीन हॉर्स पावर के कृषि पंपों पर पांच हॉर्स पावर के हिसाब से बिल वसूला जा रहा है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद 20 से 25 दिन तक नहीं बदले जाने से किसानों की फसलें सूखने और निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति नहीं होने की समस्या भी बताई गई। आंदोलनकारियों ने 72 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलने और अनियमित वसूली की जांच कराने की मांग की। आंदोलनकारियों ने सभी मांगों पर 30 दिनों के भीतर कार्रवाई कर लिखित जानकारी देने का आग्रह किया। उनका कहना था कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और अधिकारों की गारंटी दी गई है। विकास और प्रशासनिक व्यवस्था के नाम पर किसानों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने पर किसान और क्षेत्रवासी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन प्रर्दषन के दौरान ज्ञापन के साथ श्रीराम लोधी, नंदकिषोर अहिरवार और सोनेलाल प्रजापति ने शपथ पत्र भी सौंपा, जिसमें मांगे पूरे नहीं होने पर इच्छामृत्यु की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button