पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

वैष्णव माता विधि महाविद्यालय पन्ना में संविधान दिवस पर मूट कोर्ट

भाषण प्रतियोगिता एवं संविधान की शपथ का आयोजन

पन्ना। संविधान दिवस के अवसर पर वैष्णव माता लॉ कॉलेज, पन्ना में विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संविधान की शपथ ग्रहण की गई तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गईए जिसमें विद्यार्थियों ने न्यायालय की वास्तविक कार्यवाही का प्रदर्शन करते हुए अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की भूमिका निभाई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को न्यायिक प्रक्रिया, तर्क.वितर्क एवं वकालत के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र में संविधान की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सेन एवं सहायक प्राध्यापक गरिमा जैन एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संवैधानिक जागरूकता और विधिक शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना, विधिक जागरूकता एवं व्यावहारिक न्यायिक ज्ञान का विकास करना था।

इस कार्यक्रम के में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण अविनाश पाण्डेय, मनोज गौर, बृजकिशोर त्रिपाठी, आकृति बुधौलिया, नीतिका डनायक, श्रद्धा सिंह, एमिल, मधु कुशवाहा, अब्बास मोहम्मद, विमल रैकवार, मनोज जड़िया, कृष्ण कुमार हल्दर, भरत सिंगरौल, महेन्द्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, योगेश खरे, नीलकमल कुशवाहा, पंकज पाण्डेय, रानी यादव, सेफिया रिजवी, सरिता अग्रवाल, आरजू एवं भूमि गर्ग सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button