खेलपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाई दीपावली

पन्ना। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेसए सेल्फ डिफेंस एकेडमी सेंटर एवं जिला वुशू संघ पन्ना के संयुक्त तत्वावधान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग पन्ना महाराजा छत्रसाल स्टेडियम पन्ना स्थित मार्शल आर्ट हॉल में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एकेडमी के संचालक इरफान खान ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने एकत्रित होकर दीपोत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं महिला प्रशिक्षक हर्षिता विश्वकर्मा द्वारा मार्शल आर्ट हॉल में आकर्षक रंगोली बनाई गई।

इसके साथ ही सभी पदाधिकारियोंए प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने अपनी खेल सामग्री का विधि.विधान से पूजन किया तथा एक.दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एकेडमी के संरक्षक पहलवान सिंह जिला वुशू संघ पन्ना के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, शोतो काई कराते संप्ध पन्ना अध्सक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष दीपांशु गोस्वामी, जिला जू.जित्सु संघ की अध्यक्ष श्रीमती अनामिका विश्वकर्मा, सेल्फ डिफेंस एकेडमी पन्ना की संचालक हर्षिता विश्वकर्माए पन्ना हेल्थ क्लब के संचालक सैफ उल्लाए कोषाध्यक्ष श्रीमती नसरूम नाज खिलाड़ी आकाश वर्मन, पीयूष विश्वकर्मा, अनिकेत श्रीवास्तव, राम प्रकाश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा,लक्ष्य लालवानी, सात्विक जड़िया, आध्या खरे सहित अनेक खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button