बड़वारा में संत नामदेव महाराज की मनाई गई जयंती

देवेंद्रनगर। देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत ग्राम बड़वारा में नामदेव समाज बंधुओं द्वारा नामदेव मंदिर में श्री श्री 1008 संत श्री नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती बड़े ही धूम धाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम का आरंभ कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें भारी मात्रा में समाज की महिलाओं व बच्चों सहित लोगों ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण को सुंदर तरीके से सजाया गया और सुंदर कांड का आयोजन किया गया संत नामदेव जी का पूजन आचार्य महेश दत्त द्विवेदी द्वारा एवं मुख्य यजमान श्रीकांत नामदेव द्वारा बड़े ही विधि विधान के साथ किया गया। पूजन,हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम बड़े ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। रात्रि में भजन कीर्तन का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से नारायण दास नामदेव,दुर्गा प्रसाद नामदेव,जगतराज नामदेव, राकेश(जीनियस) नामदेव संतोष नामदेव, परसोत्तम नामदेव, उत्तम प्रसाद नामदेव, राकेश नामदेव अरविंद नामदेव, रज्जन भाई नामदेव, भोला प्रसाद नामदेव, विकास नामदेव, रमाकांत नामदेव, संदीप नामदेव, भागवत प्रसाद नामदेव, नरेंद्र नामदेव, सतेंद्र नामदेव, प्रेमलाल नामदेव, आशीष नामदेव, सुक्कू नामदेव, आजाद नामदेव, प्रदीप नामदेव, पप्पू नामदेव, अखिलेश नामदेव एवं श्रीकांत नामदेव सहित नामदेव समाज की महिलाओं, बच्चों, बूढ़ो, व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।



