पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क
आरटीओ की वाहन चेकिंग में 12 वाहनों पर कार्रवाई, 40 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला

पन्ना। जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला के नेतृत्व में आरटीओ टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 30 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें यात्री बस, स्कूल वाहन और ऑटो शामिल हैं। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के दौरान कुल 40 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहन संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।




