पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

वैष्णव माता विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने मैराथन दौड़ का आयोजन

पन्ना। वैष्णव माता विधि महाविद्यालय पन्ना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान आराधना अहिरवार, द्वितीय स्थान खुशबू अहिरवार एवं तृतीय स्थान प्रियंका कुशवाहा ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय संचालक अंकुर त्रिवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री राजकुमार सेन, अविनाश पाण्डेय, मनोज गौर, बृजकिशोर त्रिपाठी, अब्बास मोहम्मद, विमल रैकवार, मनोज जड़िया, कृष्ण कुमार हल्दर, भरत सिंगरौल, महेन्द्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, योगेश खरे, नीलकमल कुशवाहा, पंकज पाण्डेय, नीतिका डनायक, श्रद्धा सिंह, एमिल, मधु कुशवाहा, आकृति बुधौलिया, रानी यादव, गरिमा जैन, सेफिया रिजवी, सरिता अग्रवाल, आरजू एवं भूमि गर्ग सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button