धर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

विप्र समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा मिलन समारोह

समाज को संगठित एवं सशक्त करना प्राथमिक उद्देश्य, भजन और काव्य पाठ ने बांधा समां

पन्ना। सर्व ब्राह्मण समाज एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई पन्ना के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को स्थानीय श्री रामजानकी मंदिर परिसर में विप्र समाज का दशहरा मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गणों द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन, पूजन एवं आरती के साथ किया गया। इस दौरान लोक गायक पं. विजय शर्मा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. श्रीराम रिछारिया ने संगठन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने यज्ञोपवीत संस्कार, सर्वेक्षण तथा गरीब विप्रजनों की आर्थिक एवं सामाजिक सहायता जैसे कार्यों को संगठन की प्राथमिकता बताया। प्रख्यात कवि पं. एस.के. चंदपुरिया ने ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचारों तथा युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक एवं सक्रिय बनाने का संदेश दिया। वहीं पं. मुरारीलाल थापक, पं. आर.पी. द्विवेदी एडवोकेट, प्रो. टी.आर. नायक, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिलाध्यक्ष पं. राजीव तिवारी, पं. श्यामनारायण तिवारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्नेहलता पारासर ने समाज की एकता और मजबूती के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद आचार्य प्रदीप द्विवेदी, दीपक मिश्रा, रमेश पाठक एवं ऋषि पाण्डेय सहित विभिन्न रचनाकारों ने काव्य पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में विप्र बंधुओं एवं मातृशक्तियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए तिलक लगाया और गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके बाद स्वल्पाहार एवं पान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, सर्व ब्राह्मण समाज परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, परशुराम सेवा संघ एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासंघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर पं. बालमुकुंद उपाध्याय, पं. ए.बी. प्यासी, पं. प्रमोद पाठक, पं. आर.डी. शुक्ला, पं. अश्वनी पाण्डेय, पं. मिथिलेश तिवारी, पं. अजय बाजपेयी, पं. विजयशंकर गर्ग, अक्षय तिवारी, अंकुर त्रिवेदी, प्रगति पटैरिया, अर्णव त्रिवेदी, प्रमोद गंगेले, कल्पना चंदपुरिया, मनीषा गंगेले, अर्चना प्यासी, प्रभा नगायच एवं सुषमा गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button