कलेक्टर ने ग्राम मुराछ एवं कचैरी का भ्रमण कर स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य का लिया जायजा

पन्ना। कलेक्टर हर्ष सिंह ने गत दिवस पवई विकासखंड के ग्राम मुराछ एवं शाहनगर के ग्राम कचैरी में भ्रमण कर स्वामित्व योजना के तहत संपादित किए जा रहे रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं हल्कावार रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान आमजनों से संवाद कर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी भी ली। साथ ही सभी ग्रामीणजनों से शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की। जिला कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वामित्व रजिस्ट्री प्रक्रिया के अलावा विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के नियमित संचालन सहित एम्बुलेंस वाहनों की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। इस मौके पर एसडीएम समीक्षा जैन एवं रामनिवास चैधरी सहित संबंधित तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।



