तकनीकीपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मड़ला घाटी में जाम से मिलेगी राहत, चार नवंबर से शुरू होगा सुधार कार्य

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विधायक और कलेक्टर ने दिए निर्देश

क्रेन और ट्रैफिक व्यवस्था भी होगी मजबूत

पन्ना। मड़ला घाटी में लगातार लगने वाले जाम और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार, 3 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और कलेक्टर हर्ष सिंह ने घाटी में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा एलिवेटेड सड़क निर्माण होने तक स्थानीय स्तर पर जरूरी सुधार करने के संबंध में चर्चा की। बैठक में जे.के. सीमेंट और बस यूनियन के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए गए। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि घाटी में बार-बार जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसलिए तत्काल सुधार कार्य कराए जाएं और वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी लागू की जाएं। उन्होंने बमीठा-सतना मार्ग के घाटी क्षेत्र में प्राथमिकता से काम कराने तथा जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए सुविधाजनक स्थानों पर क्रेन की स्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शोल्डर भराव का कार्य पूरा होने तक क्रेन उपलब्ध रखने और वाहन यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों से समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया। आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक प्वाइंट स्थापित करने तथा मार्ग पर मिरर और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जे.के. सीमेंट के ट्रकों को किशनगढ़ मार्ग से छतरपुर रूट पर डायवर्ट करने से पहले सड़क में आवश्यक सुधार कराने पर भी चर्चा हुई। बड़े ट्रालों और भारी वाहनों को नियंत्रित तरीके से निकालने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान ने मड़ला घाटी की यातायात योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल नेटवर्क और बिजली की कमी को देखते हुए कैमरा, सिग्नल, रडार तथा सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के माध्यम से यातायात प्रबंधन की व्यवस्था विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने संबंधित विभागों को 4 नवंबर से ही सड़क के गड्ढे भरने और शोल्डर सुधारने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button