पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

श्रीजी होटल मारपीट-तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नगर में निकाला जुलूस

अमानगंज। नगर के चर्चित श्रीजी होटल मारपीट और तोड़फोड़ मामले में अमानगंज पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को गांधी चैक से रेस्ट हाउस तक नगर में लेकर पहुंची। पुलिस की इस कार्रवाई की नगर में चर्चा रही। इसके बाद आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीजी होटल के संचालक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ श्रीवास्तव के पिता सुरेंद्र श्रीवास्तव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने होटल में भी तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद अमानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं फरार चल रहे दो आरोपियों में से राजाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले का एक अन्य आरोपी आकाश भरभुंजा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button