पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

डडवारिया में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, गृहस्थी और कृषि सामग्री जलकर खाक, भारी नुकसान

देवेंद्रनगर। ग्राम डडवारिया में देव प्रकाश मिश्रा के खलिहान वाले घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, लकड़ी, कृषि यंत्र एवं पशुओं के खाने का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में भारी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड देवेंद्रनगर को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। शाम करीब 6ः30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। आग बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button