पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

ढिमरी में चार एकड़ की राई की फसल उजाड़ने का आरोप, हथियारों से लैस 25-30 लोगों के पहुंचने की शिकायत

अमानगंज। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरी में जमीन पर बोई गई करीब चार एकड़ की राई की फसल उजाड़ने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मुलायम शर्मा ने आरोप लगाया है कि 25 से 30 लोग ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे और बंदूक, तलवार, फरसा व बल्लम जैसे हथियारों के साथ दहशत फैलाते हुए खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। मामले में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी सिमरिया को दिए आवेदन में मुलायम शर्मा ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को मथुरा लोधी, संदीप लोधी, श्रीराम लोधी, राघवेंद्र लोधी, रामगोपाल लोधी सहित अन्य लोग ट्रैक्टर लेकर उनकी जमीन पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां बोई गई राई की फसल को ट्रैक्टर से उजाड़ा जाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में हथियारों के साथ हमला करने के लिए दौड़ने और घटना का वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मुलायम शर्मा का आरोप है कि घटना की शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उल्टा उनके ही खिलाफ मामला दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर फसल नुकसान और धमकी देने के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button