पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

दया हृदय आश्रम में जरूरतमंदों के बीच मनाया कुणाल चौधरी का जन्मदिन

रेहान मोहम्मद के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 वीडियो कॉल से जुड़कर कुणाल चौधरी ने जताया आभार

पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का जन्मदिन पन्ना स्थित दया हृदय आश्रम में सेवा और आत्मीयता के साथ मनाया गया। नगर पालिका पन्ना में नेता प्रतिपक्ष रेहान मोहम्मद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनाथ एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटी गईं। इस दौरान उपस्थित समर्थकों ने कुणाल चौधरी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कुणाल चौधरी वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल लोगों से जुड़े। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने और इस आत्मीय पहल के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रेहान मोहम्मद एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में जगतपाल सिंह, दीपक तिवारी, अक्षय तिवारी, वैभव थापक, नृपेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, आस्था तिवारी, अनुज श्रीवास, राजा खान, फैज मोहम्मद, फैयाज, राहुल शर्मा, जीशान मोहम्मद, अमन रैकवार, पवन रैकवार, गगन, लक्की और अनुज पाठक सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

आयोजन ने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button