पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

सलेहा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, सात जुआरी गिरफ्तार

51 हजार 350 रुपये नकद, छह मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी फरार

पन्ना। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेहा थाना पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 51 हजार 350 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, छह एंड्रॉयड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 11 हजार 350 रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सलेहा में बिहारी जी मंदिर के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सात लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल जब्त कीं। मामले में थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 317ध्26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। इसमें प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, आरक्षक बबलू पटेल, गौरव सिंह, चालक आरक्षक पुष्पेन्द्र जाट और थाना सलेहा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button