देशपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

पन्ना की दो लोगों को दिल्ली में मिलेगा ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026

पन्ना। जिले के शाहनगर क्षेत्र की दो लोगों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयन हुआ है। जनसेवा, कानून एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एडवोकेट कुलभूषण प्रसाद चतुर्वेदी और शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन को ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा।भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल की ओर से जारी पुष्टि पत्र के अनुसार, शाहनगर सचिव एवं एडवोकेट कुलभूषण प्रसाद चतुर्वेदी का चयन जनसेवा, कानून एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया है। वहीं शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन को जनसेवा एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए इस सम्मान हेतु चुना गया है। दोनों को एक नवंबर 2026, रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित नेशनल साइंस सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान नीति आयोग से पंजीकृत भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल द्वारा प्रदान किया जा रहा है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित करती है। पन्ना जिले से एक साथ दो हस्तियों का इस सम्मान के लिए चयन होना स्थानीय स्तर पर हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि जनसेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button