घर के आंगन में उगा रखे थे गांजे के 38 पौधे, अजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
27 किलो 350 ग्राम गांजा जब्त

पन्ना। अजयगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम बनहरीखुर्द में घर के आंगन में गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 38 हरे पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 27 किलो 350 ग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनहरीखुर्द निवासी गणेश सिंह पिता अमान सिंह अपने घर के आंगन में गांजे के पौधे लगाकर अवैध खेती कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान और एसडीओपी अजयगढ़ अरविन्द्र सिंह दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आंगन में गांजे के 38 पौधे मिले, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी गणेश सिंह के विरुद्ध अजयगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 615/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पन्ना भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक अशोक गौतम, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, इंदर सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुँवर राजपूत, आरक्षक मनोज पटेल, रोहित मिश्रा, कपिल अहिरवार, विनोद अहिरवार, भूपाल सिंह, अमित यादव, बृजेन्द्र पायक, शुभम शुक्ला, रामनरेश गुप्ता और महिला आरक्षक नेहा विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




