पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

गुनौर थाने के प्रधान आरक्षक मुन्नालाल बने एएसआई

पुलिस लाइन पन्ना में अधिकारियों ने कंधों पर स्टार लगाकर दी पदोन्नति की शुभकामनाएं

गुनौर। गुनौर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुन्नालाल को सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन पन्ना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमटीओ एवं रक्षित निरीक्षक (आरआई) ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुन्नालाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान आरक्षक से एएसआई बनने पर उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों में भी खुशी देखी जा रही है। पदोन्नति की खबर मिलने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button