पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर गूंजा शौर्य और राष्ट्रभक्ति का संदेश

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया भव्य समारोह

पन्ना। 1857 की क्रांति की वीरांगना और शौर्य की प्रतीक झलकारी बाई की जयंती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई पन्ना के तत्वावधान में 22 नवंबर को श्री जुगल किशोर जी मंदिर परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। शाम 6 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम रात्रि 9 बजे तक चला, इसके बाद विराट कवि सम्मेलन में देर रात तक साहित्य और कविता की रसधार बहती रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज केसरवानी रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाकौशल इकाई के प्रांतीय महामंत्री चंद्रकांत तिवारी ने की। अतिथियों ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। परिषद जिलाध्यक्ष टी.के. जोशी एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। विनोद अवस्थी ने परिषद का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने झलकारी बाई के अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में समाजसेवी विजय कुमार चंसोरिया, परिषद के संभागीय अध्यक्ष प्रभात कटारे, प्रांतीय सहमंत्री मनोज तिवारी श्मनसिजश्, कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के उपाध्यक्ष दीनदयाल सोनी स्वर्ण, सागर जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन तथा कोरीध्कोली समाज पन्ना के जिलाध्यक्ष डालचंद कोरी मंचासीन रहे। परिषद द्वारा सभी अतिथियों के साथ आमंत्रित कवियों, मंदिर के मुसद्दी संतोष तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार-पत्रकार लक्ष्मी नारायण चिरोलया श्चिन्तकश्, युवा जिलाध्यक्ष पूरन लाल कोरी, समाजसेविका शकुंतला कोरी और लोक गायिका स्नेहा कबीरपंथी का चंदन, रोली, पुष्पमाला एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय लोक कवि धीर वीर मोती की नातिन ने झलकारी बाई के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
कवि सम्मेलन में देर रात तक बही काव्यधारा
रात्रि 9 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में छतरपुर के वरिष्ठ कवि के.डी. त्रिपाठी, सागर के शायर अशोक मिजाज श्बद्रश्, राठ के बालकिशुन जोशी श्चंचलश्, छतरपुर के रूपनारायण पाठक श्अकेलाश्, टीकमगढ़ के गुलाब यादव भाऊ, बांदा के दीनदयाल सोनी श्स्वर्णश् और चंदनगर के डॉ. राकेश पटेल ने काव्यपाठ किया। स्थानीय कवियों में जगदीश कुशवाह प्रबोध, एस. कुमार चनपुरिया, सुरेश श्रीवास्तव सौरभ, मुकेश पांडेय चंदन, जयपाल सिंह परमार, टी.के. जोशी वारिद्, राजेंद्र यादव श्दीनश्, रघुवीर तिवारी योगी, कपिल गुप्ता, राकेश शर्मा और रूपराम कुशवाहा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवं पत्रकार लक्ष्मी नारायण चिरोलया श्चिन्तकश् ने किया। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई पर आधारित अपनी रचना आल्हा की धुन में प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से झलकारी बाई जयंती समारोह के आयोजन में विशेष भूमिका निभाते आ रहे हैं। अंत में परिषद जिलाध्यक्ष टी.के. जोशी श्वारिद्श् ने अतिथियों, कवियों, कलाकारों, पत्रकारों, परिषद पदाधिकारियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। आयोजन में परिषद संरक्षक सुरेश श्रीवास्तव श्सौरभश् सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, प्रबुद्धजन और युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button