पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए निकाली रैली

पन्ना। जिले में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बच्चों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, पन्ना द्वारा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने तथा बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों को भीख न दें तथा बच्चों को भिक्षावृत्ति के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक है। बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित वातावरण, शिक्षा एवं उचित देखभाल उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि कोई बच्चा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों अथवा अन्य स्थानों पर भीख मांगते हुए दिखाई देता है, तो उसे भीख देने के स्थान पर इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि बच्चे को आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी इन्द्रजीत अहिरवार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button