बांधी कला मोड़ पर अवैध कट्टे और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
अमानगंज पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

अमानगंज। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमानगंज पुलिस ने बांधी कला मोड़ के पास एक युवक को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय चैधरी (20), पिता विश्राम चैधरी, निवासी आधार कुआं, थाना अमानगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान बांधी कला मोड़ के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चैहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 729/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रधान, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, लक्ष्मण यादव तथा आरक्षक मेहरबान सिंह, मुनेन्द्र सिंह और अखिल पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




