पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

संविधान दिवस पर जय किसान संगठन की रैली आज, अमित भटनागर करेंगे नेतृत्व

पन्ना। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को जय किसान संगठन के नेतृत्व में पन्ना में विशाल रैली, सभा और प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन नेता अमित भटनागर के नेतृत्व में रैली छत्रसाल पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इसके बाद राज्यपाल, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संगठन के अनुसार, रैली में केन-बेतवा लिंक परियोजना, रूंझ और माझगायां परियोजना तथा ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा पुरुषोत्तम नगर में वर्षों से रह रहे कमजोर वर्ग के परिवारों के मकानों, छतेही, प्रताप नगर और पठा सहित गांवों में आदिवासियों की जमीन तथा वन अधिकार कानून के पालन का विषय भी प्रमुखता से उठेगा। संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कथित फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने की निष्पक्ष जांच और किसानों, मजदूरों तथा कमजोर वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार और रामावतार आदिवासी सहित संगठन के प्रतिनिधियों ने करीब आधा दर्जन गांवों में बैठकें कर लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button