देशधर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

महिला शक्ति ने संभाला मंचए रात एक बजे शुरू हुआ रास.गरबाय ब्रह्म चबूतरे पर रातभर झूमता रहा सुंदरसाथ

पन्ना।महिला शक्ति ने संभाला मंचए रात एक बजे शुरू हुआ रास.गरबाय ब्रह्म चबूतरे पर रातभर झूमता रहा सुंदरसाथ
तीज की रात्रि भक्ति गीतों पर युवक.युवतियों से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक ने लिया हिस्साए पंचमी की सुबह विशेष आरती के बाद बंगला साहिब मंदिर के लिए रवाना होगी श्रीजी की सवारीपन्ना। अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव अपने पारंपरिक स्वरूप और पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। तीज की रात्रि महिला शक्ति ने मंच संभालकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराईए वहीं रात एक बजे से श्री प्राणनाथ जी मंदिर के ब्रह्म चबूतरे पर रास.गरबा का आयोजन शुरू हुआ। राज जी के प्रेम और भक्ति में सराबोर सुंदरसाथ ने पूरी रात गरबा करते हुए महोत्सव में आध्यात्मिक उल्लास की अनुपम छटा बिखेरी।रास.गरबा में युवक.युवतियों के साथ बच्चेए महिलाएं और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सामूहिक गरबा के साथ अलग.अलग टोलियों में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति गीतों की मधुर धुन और जयकारों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सभी आयु वर्गों की सहभागिता ने महोत्सव की सांस्कृतिक एकता और सामूहिक भक्ति की परंपरा को जीवंत कर दिया।भक्ति गीतों पर झूम उठा ब्रह्म चबूतराष्आई बहार देखो सज के सिंगार सखीए आई बसंत ऋतु झूम.झूम के३ष् और ष्आओ सखी सब मिलकर गाएंए रास रचाएं मधुबन में३ष् जैसे भक्ति गीतों पर सुंदरसाथ देर रात तक झूमता रहा। महिला शक्ति की मंचीय भागीदारी और रास.गरबा में श्रद्धालुओं के उत्साह ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। देर रात से सुबह तक चले इस आयोजन में भक्तिए परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।पंचमी की सुबह विशेष आरती के बाद निकलेगी श्रीजी की सवारीअंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का समापन पंचमी की सुबह धार्मिक उत्साह और श्रद्धाभाव के बीच होगा। रास मंडल में विशेष आरती एवं सामूहिक आरती के उपरांत श्रीजी की सवारी जयकारों के साथ बंगला साहिब मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान सुंदरसाथ पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ सवारी में शामिल होगा। श्रीजी की सवारी के प्रस्थान के साथ ही महोत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विधिवत समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button