एपस्टीन मामले में जुडे हरदीप सिंह पुरी को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवारी, कांग्रेस ने फूंका पुतला
उम्मीदवारी पर जताई आपत्ति, प्रदेष भर में हुआ विरोध

पन्ना। मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट से भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंद्रपुरी कॉलोनी में एकत्रित होकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि एपस्टीन मामले को लेकर पुरी विवादों में हैं। कांग्रेस ने ऐसी स्थिति में उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को प्रदेश के सम्मान के विरुद्ध बताया है। हरदीप सिंह पुरी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने का विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेशभर के समस्त जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर शाम के समय विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन आयोजित करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा इंद्रपुरी कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के निर्णय पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान, संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, मनीष मिश्रा, पुरुषोत्तम जड़िया, जीवन लाल सिद्धार्थ, पन्ना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, कदीर खान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अजय बाजपेयी, आकाश जाटव, रियासत खान, केडी बुंदेला, वेदांत मिश्रा, वासुदेव बुंदेला, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इरफान खान, अयूब खान, विश्राम कोरी, राहत अली एवं रोशन कोरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




