3 करोड़ 68 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता राशि वितरित

पन्ना। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण शुक्रवार को किया गया। जिले के 10 स्थानीय निकाय अंतर्गत कुल 169 प्रकरणों में पात्र व्यक्तियों को 3 करोड़ 68 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामान्य मृत्यु के 154 एवं दुर्घटना मृत्यु के 15 मामलों में पात्र व्यक्तियों को सिंगल क्लिक के जरिए राशि भेजी। इसमें नगरीय निकाय पन्ना, गुनौर एवं देवेन्द्रनगर में दो-दो तथा नगरीय निकाय पवई एवं अमानगंज के एक-एक सामान्य मृत्यु प्रकरणों में पात्र व्यक्ति लाभांवित हुए, जबकि जनपद पंचायत शाहनगर में सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु प्रकरणों में क्रमशः 54 एवं 7, गुनौर में 27 एवं 3, अजयगढ़ में 15 एवं 1 और पवई जनपद पंचायत के क्रमशः 39 एवं 4 व्यक्तियों को लाभ मिला, जबकि जनपद पंचायत पन्ना अंतर्गत केवल सामान्य मृत्यु के 11 प्रकरणों में लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीसी कक्ष में उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन को देखा एवं सुना। इस दौरान श्रमपदाधिकारी सहित संबल योजना के हितग्राही भी मौजूद रहे।




