पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार अजयगढ़ पुलिस ने महेंद्र पटेल को पकड़ा

अजयगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में फरार चल रहे युवक को अजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पन्ना भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में ग्राम बगहा निवासी महेंद्र पटेल पिता कृपाल पटेल पर शादी का झांसा देकर उसे जम्मू-कश्मीर और अहमदाबाद सहित अन्य स्थानों पर ले जाने तथा वहां जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया और 17 अक्टूबर को पन्ना के मनौर ढाबे के पास उसे छोड़कर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 549ध्26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चैहान और एसडीओपी शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने 14 नवंबर 2026 को आरोपी महेंद्र पटेल (23), निवासी ग्राम बगहा, थाना अजयगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के साथ धीरेन्द्र सिंह, मनीष विश्वकर्मा, इंदर सिंह, रोहित मिश्रा, रामनरेश गुप्ता, अजय पटेल, मनोज पटेल, राजकरण साहू और कपिल अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button