पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

22 नवंबर को अमानगंज में मनेगा खाटू श्याम बाबा का भव्य जन्मोत्सव कानपुर और शाहगंज के प्रसिद्ध गायक कलाकार देंगे प्रस्तुति

अमानगंज। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव एवं एकादशी के पावन अवसर पर 22 नवंबर को अमानगंज में श्याम परिवार द्वारा भव्य जन्मोत्सव और संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी देने के लिए श्याम परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग और पत्रकार उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ श्री खाटू श्याम बाबा के चित्र के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन, कुमकुम तिलक और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद पत्रकारों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 नवंबर को शाम 4 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमानगंज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। भजन संध्या में कानपुर और शाहगंज से आने वाले प्रसिद्ध गायक कलाकार बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण की दिशा में प्रयास जारी हैं और जनवरी माह में निर्माण कार्य प्रारंभ करने की योजना है। श्याम परिवार के सदस्यों ने गौसेवा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति के साथ मानव सेवा, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना भी जरूरी है। समिति ने अमानगंज नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं और श्याम भक्तों से 22 नवंबर के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। अंत में उपस्थित पत्रकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बाबा श्याम के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button