पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के बाद महिला सरपंच को धमकी देने का आरोप

पन्ना। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के बाद रक्सेहा की महिला सरपंच शेफाली दास ने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को कोतवाली पन्ना पहुंचकर लिखित शिकायत दी और संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत में शेफाली दास ने बताया कि गांव के निवासी विकास वाजपेयी, पिता प्रदीप वाजपेयी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। पंचायत की ओर से कार्रवाई करते हुए बेदखली का आदेश जारी किया गया और संबंधित जमीन से कब्जा हटवाया गया। सरपंच का आरोप है कि इस कार्रवाई के बाद से विकास वाजपेयी उनसे रंजिश रखने लगा था। वह पहले भी दो-तीन बार उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर चुका था। शिकायत के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे विकास वाजपेयी कथित तौर पर जबरन उनके घर में घुस आया। इस दौरान उसने सरपंच शेफाली दास और उनके पति दीपक दास के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। दीपक दास सरपंच प्रतिनिधि हैं। आरोप है कि युवक ने दोनों को देख लेने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शेफाली दास ने पुलिस को अपनी शिकायत के साथ सरकारी जमीन से कब्जा हटाने संबंधी आदेश की प्रति भी सौंपी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर संबंधित युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button