पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

आत्मा के दीप को जगाने का पर्व है दीपावली, बाहर के साथ भीतर भी करें उजाला

ब्रह्माकुमारी विद्यालय में आध्यात्मिक उमंग और उत्साह के साथ मना दीपोत्सव

पन्ना। ब्रह्माकुमारी विद्यालय में दीपावली का पर्व उमंग, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बहन जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल घरों में दीप जलाने और बाहरी रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि आत्मा के भीतर छाए अज्ञान और नकारात्मकता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान एवं शांति का प्रकाश जगाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक हजारों दीपों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी प्रकार एक जागृत और सकारात्मक आत्मा पूरे संसार में नई चेतना फैला सकती है। मिट्टी के शरीर में पवित्र आत्मा का दीप जलाने का अर्थ है अपने भीतर से अहंकार और अभिमान को समाप्त करना। किसी को सम्मान देना, आत्मिक स्नेह और सहयोग देना भी जीवन में दीप जलाने के समान है। उन्होंने दीपक के महत्व को समझाते हुए कहा कि दीपक बिना किसी भेदभाव के चुपचाप जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। इसी तरह हमारे संकल्प, वाणी और व्यवहार भी दूसरों के जीवन में खुशी और शांति का उजाला फैलाने वाले होने चाहिए। किसी दुखी व्यक्ति को हिम्मत देना, किसी को अच्छी बात कहना और नाराज व्यक्ति को प्रेम से समझाना भी एक दीप जलाने जैसा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस दीपावली घरों की सफाई के साथ मन की भी सफाई करें। पुराने नकारात्मक संस्कारों को बदलें और ज्ञान, शांति एवं शुभ संकल्पों का दीप अपने भीतर जलाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दीप प्रज्वलित कर अपने श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से दूसरों के जीवन में खुशियां व शांति फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button