पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

माधव पैरामेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

पन्ना। माधव पैरामेडिकल कॉलेज, पन्ना में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री चंद्रभान सेन जी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी श्री संजय खरे जी तथा संस्था समिति सदस्य आनंद चैरसिया उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, मनोरंजक गतिविधियों एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। चंद्रभान द्वारा छात्रों को जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के साथ-साथ सभी के लिए यादगार पल संजोए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button