पीएमश्री कन्या विद्यालय में बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई
छात्राओं ने गीत, राष्ट्रीय गीत और विचार प्रस्तुत किए

अजयगढ़। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ में प्राचार्य एस.बी. गर्ग के निर्देशन में 14 नवंबर को बाल दिवस और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दोनों आयोजनों में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही गीत और राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के नीलेश कुमार गुप्ता और सुरेन्द्र कुमार यादव ने किया। आयोजन में महिला शिक्षकों मधुरिमा श्रीवास्तव, सविता गुप्ता, आशिया बेगम सिद्दीकी, जलसा प्रजापति, रजनी शुक्ला, साक्षी दीक्षित, शशिबाला तिवारी, क्रान्ति गुप्ता, जनकलली गुप्ता, निकिता खरे, विभा शर्मा, मनिका मिश्रा, प्रीती भुर्जी, आरती अहिरवार, सुशीला उइके, भावना खरे और मेघा विश्वारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, सिया शरण शर्मा, दीपक तिवारी, नीलेश गुप्ता, भागीरथ पटेल, राम रतन अनुरागी, किशोरी लाल सुनकर, रमेश अहिरवार, देवेंद्र सिंह, नीरज साहू, छोटेलाल चक्रवर्ती, रामसिया पटेल, सुरेन्द्र कुमार यादव, रमेश प्रजापति, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राजेन्द्र खरे, अमित साहू, कुलदीप यादव, विकास सिंह, गिरिधर गोपाल भट्ट, जीतेन्द्र सिंह, कैलाश पटेल, रवि सेन, विजय सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, मोहित यादव, भगवानदास रैकवार, रमेश दहायत, बृजभूषण राजपूत और हेमंत प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। अंत में वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने छात्राओं से महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने की बात कही।




