पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

एसआईआर को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

देवेंद्रनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्रनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक मिलन गार्डन में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलन कुशवाहा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान, राजबहादुर पटेल, राजभान सिंह, अशोक मिश्रा, जीवन लाल सिद्धार्थ, सेवालाल पटेल मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन करने, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने तथा नाम एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट रक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को पूरी सक्रियता, सजगता और गंभीरता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button