पन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

संवैधानिक मूल्यों पर हुआ संवाद, ग्रामीणों ने समझा संविधान का महत्व

पन्ना। संविधान दिवस के अवसर पर पृथ्वी ट्रस्ट, द्वारा ग्राम दरेरा में समुदाय के साथ संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान संवैधानिक मूल्यों पर संवाद आयोजित किया गया। संस्था की ओर से रविकांत पाठक ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं अन्य संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करने का आधार है। संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन और व्यवहार में अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके पश्चात कार्यक्रम में शेख अंजाम ने बंधुता सहित संविधान के अन्य मूल्यों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होने से ही एक समतामूलक एवं समावेशी समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने संवैधानिक मूल्यों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने पर विचार साझा किए। कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे रीता सिंह, सुमन गौड, अरविंद्र गौड एवं महिला समूह महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button