धर्मपन्नामध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराजनीती

कांग्रेस कार्यालय में दीपावली की धूम, आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ बांटी खुशियां

दीप जलाकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

पन्ना। जिला कांग्रेस कार्यालय पन्ना में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों और बच्चों के साथ साझा करने की पहल करते हुए जिलाध्यक्ष अनीस खान आदिवासी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है। अनीस खान ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, एकता और खुशियां साझा करने का संदेश देता है। उन्होंने जिलेवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भी पर्व का उत्साह मनाया। साथ ही पार्टी की मजबूती और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जड़ीया, अनुराधा शेंडगे, रमा बुंदेला, विमला सिंगरौल, देवकी प्रजापति, प्रीति बागरी, राधा बाई चैधरी, रहीमा खातून, नाजरा बानो, सीमा खटीक, चांदनी जाटव, स्वतंत्र अवस्थी, अभिजीत शेंडगे, कदीर खान, ब्रजेंद्र दुबे, राहत अली, धूराम चैधरी, रियासत खान, छोटू खान, सगीर खान, फिरोज खान, फैज मोहम्मद, रजा खान, रोशनी जाटव, सौरभ पटेल, सचिन अहिरवार, अय्यूब खान और अशोक अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button