पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा में शामिल हुई पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष

पन्ना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा लगभग एक हजार किलोमीटर लंबी सनातन यात्रा निकाली जा रही है, जो महाकाल उज्जैन से प्रारंभ हुई तथा भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में विश्राम करेगी। उक्त यात्रा में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं तथा जगह-जगह यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह ओरछा चंद्रपुर में शामिल हुई तथा कई किलोमीटर यात्रा में पदयात्रा की ज्ञात हो। प्रतिदिन सुबह यात्रा प्रारंभ होती है तथा शाम को 6 बजे विश्राम करती है। सनातन यात्रा का उद्देश्य अपने धर्म के प्रति आस्था बना रहना साथ ही दूसरे धर्म का भी बराबर सम्मान करना है किसी अन्य धर्म की आलोचना करना सनातन धर्म में कहीं भी उचित नहीं है। उक्त यात्रा में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दिव्या रानी के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीपचंद अग्रवाल भी शामिल रहे।




